expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

डबल म्यूटेंट वेरिएंट इंडिया.

करोना वायरस का नया स्ट्रेन काफी घातक बताया जा रहा है। देश में संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं पिछले 24 से 48 घंटे में 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। करोना के नये म्यूटेशन के चलते इस बार नए लक्षण सामने आयें हैं। उपर इन लक्षणों की जानकारी दी है। इसमें कब अस्पताल में भर्ती होना है ये सब ध्यान योग्य बातें समझनी होंगी। अप्रैल के शुरवाती हफ्तों ने करोना वायरस के द्वारा संक्रमितआंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। 30 मार्च को 54 हजार के पास केसेस थे जो 31 मार्च को 72 हजार का आंकड़ा पार कर गया। 1 अप्रैल को 81 हजार के ऊपर आंकड़ा पार हो गया। इन आंकड़ों के साथ पहले हफ्ते में औसत संख्या 65 हजार पर पहुंच गई। अभी के आंकड़े और भयावह हो गये हैं।

करोना वायरस का प्रकोप महाराष्ट्र में अधिक देखा गया लेकीन उसके बाद तेजी से दूसरे राज्यों में भी फैल गया। 81% से अधिक मामले महाराष्ट्र/छत्तीसगढ़/कर्नाटक/पंजाब/तमिलनाडु/केरला/दिल्ली/उत्तरप्रदेश/गुजरात में देखे जा रहे हैं।

डबल म्यूटेंड कोविड वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है वहीं हमारे देश में वेक्सिनेशन का कार्य चलते समय बीच में यह नया वायरस लोगों में मिला है। दिसंबर 2020 के बाद करोना मरीजों की संख्या कम हुई थी लेकीन अचानक से यह नया प्रारूप देखने को मिल रहा है। अभी तक हम करोना से लड़ रहे थे वहीं अब इस घातक करोना से सामना हो गया। यह वायरस अपनी संरचना को बदलता रहता है। भारत में अभी 7000 म्यूटेंट सक्रिय हैं लेकीन सबसे अधिक चिंता डबल म्यूटेंड वायरस को लेकर है।

नया वायरस इम्यूनिटी और दवाओं से लड़ना सीख जाता है। UK में जो स्ट्रेन देखा गया वह डबल म्यूटेंड वायरस के साथ जुड़ा है। यह आसानी से शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। यह भी देखने में आ रहा है कि लोगों को न्यूमोनिया हो रहा है और इसमें अधिकतर युवा हैं। चिकित्सकों को एक और बात ध्यान आई है कि यह वायरस एंटीबॉडीज को बाईपास करना सीख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.